गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वावधान में सिक्टौर स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को कोल्हापुर के महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक निषाद ने की, जबकि संचालन शहर अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने महाराज के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी देवेन्द्र कुमार निषाद धनुष ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने लगभग 120 वर्ष पूर्व अपने शासनकाल में शोषित, पीड़ित, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा और नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम को बाद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.