गढ़वा, मार्च 29 -- केतार, प्रतिनिधि। तेली साहू समाज संघर्ष समिति की बैठक रविवार को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के चपरी, सरैया और ताली गांव में किया गया। उसकी अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया। मौके पर उपस्थित समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सामाजिक चेतना से ही राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है। सामाजिक न्याय की लड़ाई ही एक मात्र राजनीतिक विकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम समिति यथाशीघ्र गठीत होनी चाहिए। बैठक में विशेष रूप से चपरी गांव के लालु साव, जगजीवन साव, राम विजय साव, बिरेन्द्र साव, बबन साव, मोहरनाथ साव, पारसनाथ साव, सुरेंद्र साव, सरैया गांव के धर्मेन्द्र गुप्ता, सुभाष गुप्ता, संजय गुप्ता, नंदु गुप्ता, बीरबल साह, महावीर साव के अलावा ताली गांव के अनुज कुमार गुप्ता, राम राज गुप्ता सहित अन्य उपस्थ...