गाजीपुर, अप्रैल 14 -- सेवराई। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सेवराई सेक्टर में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जमानियां विधायक ओम प्रकाश सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। आज के समय में डॉ. आंबेडकर के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्रधान सुभाष यादव, अनिल यादव, बेचन यादव, प्रधान संतोष यादव, गुड्डू यादव, अभिमन्यु सिंह, उदयप्रताप सिंह,ललटू, भूपेंद्र सिंह, गोपीनाथ सिंह,विकास सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्वितीय उदाहरण यह भी पढ़...