सोनभद्र, जनवरी 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी प्रदेश में सामाजिक न्याय का राज्य स्थापित करना चाहती है, जो देश के लोकतंत्र के अनुकूल होगा। वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर के मंदिर को क्षतिग्रस्त करना निंदनीय है। बुधवार को दुद्धी के कटौली गांव में विधायक रहे स्व. विजय सिंह गोंड की तेरहवीं में शिामल होने आए समाजवादी पार्टी केप्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उक्त बातें हीं। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि विश्व राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जैसी धार्मिक महिला के मंदिर को सुंदरीकरण के नाम पर जिस तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है, वह निंदनीय है। माघ मेला शंकराचार्च के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में उन्होंने कहा कि किनका किनका प्रोटोकॉल से स्नान होगा। आज कौन गंगा स्थान करेगा या नहीं करेगा यह भाजपा तय कर रही है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कह...