सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदना का सशक्त वाहक है प्रेमचंद का साहित्य
हल्द्वानी, जुलाई 31 -- हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से कथा-सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रेमचंद होने के मायने विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो.नरेंद्र सिंह बनकोटी ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त वाहक है। उन्होंने प्रेमचंद की साहित्य-दृष्टि को समकालीन सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भों से जोड़ते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विशेष प्रकाश डाला। मुख्य वक्ताओं डॉ. दिनेश कर्नाटक, डॉ. हेमचंद दुबे, डॉ. आशा हरबोला, डॉ. विपिन कुमार ने प्रेमचंद के साहित्य, उनके मानवीय सरोकारों और भारतीय समाज में उनके योगदान पर विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी कॉलेज में प्रेमचंद जयंती मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.