शामली, सितम्बर 25 -- शामली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सामाजिक न्याय, आरक्षण, समान अवसर और वंचित वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व समेत विभिन्न मांगें उठाईं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग, महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका तथा निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए। संगठन ने आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन, रिक्त आरक्षित पदों और बैकलॉग को भरने की मांग उठाई। ज्ञापन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण तथा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण में अलग हिस्सेदारी की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Hamir...