रांची, अप्रैल 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कोचिंग के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने डॉ आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी, जिसे आज भी हर नागरिक को समझने और अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के निदेशक-सह-शिक्षक सकलदीप भगत ने कहा कि डॉ आंबेडकर केवल एक महान संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रबल समर्थक थे। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.