सामाजिक न्याय, समानता को सभी वर्गो तक पहुंचाने के लिए जन पंचायतें
शामली, सितम्बर 11 -- शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शामली नगर में जन पंचायतों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गांव जसाला, मालीपुर और गढ़ी राडा में हुई पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की। मुख्य अतिथि कैराना-शामली प्रभारी एवं प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षक एमएलसी प्रभारी धर्मवीर खटाना रहे। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, समानता, भागीदारी और जनता के अधिकारों को लेकर पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पीडीए जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.