ललितपुर, अप्रैल 14 -- ललितपुर। संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं समानता के संदेश के साथ जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में जनपद में हर्षोल्लास के साथ भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों पर माल्यार्पण किया और भावपूर्ण नमन करते हुए संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं समानता की शपथ दिलाई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं अहिरवार समाज महापंचायत ने जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- बरौनी रिफाइनरी में याद किए भारतर...