सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार के लिए राजद प्रतिबद्ध: आबिद अली
रांची, जुलाई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता आबिद अली ने कहा है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं तथा भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर राज्य के युवाओं की चिंताओं को महागठबंधन सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं की हर जायज़ मांग के साथ खड़ी है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के उनके अधिकार का सम्मान करती है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए कदम उठा रही है। शिक्षकों समेत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को गति दी जा रही है और जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चयन प्रक्रिया को और जवाबदेह बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.