मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। खेलो इंडिया अस्मिता लीग के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में रविवार को जसोवर पहाड़ी स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने किया। स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों और महिला प्रतिभागियों समेत जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया। कुलपति ने महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने सपनों को संजोए रखें। अपनी दृष्टि को सशक्त बनाएं और निरंतर प्रयासों के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।" उन्होंने कहा महिलाओं को किस...