अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। सर्व समाज संघ ने डीएम और एसएसपी को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोनों अधिकारियों से समाजिक तनाव उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि अल्मोड़ा सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के लिए जाना जाता है। विभिन्न समाज के लोग यहां आपसी भाईचारे के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग भारतीय कानूनों का गलत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से सामजिक सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखने के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की है। साथ ही कानूनी प्रावधानों का भय दिखाकर किसी भी वर्ग के नागरिकों को धमकाने या उत्पीड़न करने की पृवत्ति पर निगरानी रखने, इस प्रकार की शिकायत आने पर पहले निष्पक्ष जांच करने, समाज में तनाव उत्पन्न करने वाले लोगों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.