गाजीपुर, मार्च 18 -- खानपुर। क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का तीसरा दिन बुधवार को संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक हुई, जिसमें कक्षा एक के छात्रों की मौखिक परीक्षा हुई। दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक संचालित हुई, जिसमें दूसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों की सामाजिक ज्ञान और अंग्रेजी की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग से गठित ब्लॉकस्तरीय सचल दस्ता की तैनाती की गई थी। अधिकारी और निरीक्षक लगातार भ्रमण कर परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पोखरा प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक धनंजय यादव ने बताया कि सामाजिक ज्ञान और अंग्रेजी की परीक्षा में 86 बच्चों में 84 बच्चों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय ने बताया कि तीसरे दिन की परीक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.