दुमका, मार्च 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। सामाजिक जागरूकता युवा संगठन,मसलिया की एक बैठक रविवार को सिंगराज हांसदा स्टेडियम मैदान में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन से संबंधित एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसी दौरान वर्तमान अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा ने व्यक्तिगत कारणों से अपने दायित्वों से मुक्त होने की इच्छा व्यक्त की तथा संगठन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग जारी रखने की बात कही। संगठन के सदस्यों ने उनके नेतृत्व, योगदान एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश टुडू को सामाजिक जागरूकता युवा संगठन (मसलिया) का नया कार्यकारणी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त कि...