रिषिकेष, मार्च 16 -- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर में समाजशास्त्र विभाग द्वारा स्वच्छता का समाजशास्त्र विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने स्वच्छता के लिए सामाजिक जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन, सामुदायिक भागीदारी तथा प्रभावी नीतियों आदि पर विचार व्यक्त किए। सोमवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित व्याख्यान का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत और सोशियोलॉजी ऑफ सैनिटेशन के संयाजक प्रो. नील रतन ने किया। प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता का समाजशास्त्र यह स्पष्ट करता है कि स्वच्छता सुधार के लिए केवल तकनीकी समाधान पर्याप्त नहीं होते। इसके लिए सामाजिक जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन, सामुदायिक भागीदारी तथा प्रभावी नीतियों की भी आवश्यकता होती है। कहा कि भारत में स्वच्छ भारत मिशन जैसे कार्यक्रम इस दिशा ...