लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के नगर भवन में रविदास विकास मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रामचरण राम, राजमोहन राम, अरुण राम, गोपाल राम, बुधन राम, विश्वनारायण राम, कृष्णा राम और लखन राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए मंच के सचिव बुधन राम ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश था, मानव-मानव एक समान है। इसी भावना को समाज में आत्मसात करने की आज आवश्यकता है। समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामचरण राम ने बतलाया कि संत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.