जहानाबाद, जनवरी 22 -- महेंदिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय बलिदाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिका और किशोरियों को सम्बोधित करते हुए वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शिम्पू कुमारी, मनो सामाजिक परामर्शी प्रिया कुमारी एवं जिला हब की वितीय साक्षरता विशेषज्ञ कविता सिंह ने बताया कि बालिकाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशीला है। बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस क्रम में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, बालिकाओं के शिक्षा, स्व...