चाईबासा, सितम्बर 22 -- जगन्नाथपुर। प्रखंड के मरांगसाई पड़सा गांव में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की पहल पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से डायन-प्रथा, अंधविश्वास, सामाजिक बुराइयों एवं आंतरिक कुरीतियों के खिलाफ नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों को अंधविश्वास के कारण होने वाली सामाजिक एवं आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने कहा कि गांवों में सामाजिक स्तर पर जागरूकता की कमी के कारण डायन-प्रथा, अंधविश्वास और कुरीतियों के नाम पर विवाद एवं आपराधिक घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का असर शिक्षा और परिवार की सामाजिक स्थिति पर भी पड़ता है। विवाद बढ़ने के बाद लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे परिवारों को विपरीत परिस्थि...