गया, जनवरी 3 -- देश की पहली महिला अध्यापिका और नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को जिले भर में मनायी। शिक्षण संस्थानों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जयंती मनाकर समाजसेविका को याद कर उन्हें नमन किया। शहर के नूतन नगर स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय सह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यालय में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संगठन के लोगों ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदानों को याद किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले केवल पहली महिला शिक्षिका ही नहीं थीं, बल्कि वे सामाजिक कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.