रांची, जुलाई 3 -- चान्हो, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर शुक्रवार को चान्हो प्रखंड के चोरेया ग्राम पंचायत भवन में 90 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान के तहत प्रोजेक्ट कर्तव्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में डिप्टी एलएडीसी कविता कुमारी खाती ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य जेल में बंद कैदियों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सामाजिक सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पीएलवी हरिराम करमाली ने जमानत, पैरोल, अंतरिम जमानत एवं निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों की जानकारी दी और नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया। कार्यक्रम में 18 जुलाई को एनआई एक्ट की विशेष लोक अदालत तथा 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी ...