मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के नेता अलक्क्षेन्द्र विक्रम सिंह की सोमवार की देर रात वाराणसी में उपचार के दौरान निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की सुबह उनके पैतृक आवास राजपूताना उत्तर टोला पर शोक प्रकट करने वालों की लंबी कतार लगी रही। बताते चलें कि स्व. अलक्क्षेन्द्र विक्रम सिंह प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते थे। वे स्वतंत्रता से पूर्व ब्रिटिश शासनकाल में आज़मगढ़ क्षेत्र के आर्डिनरी मजिस्ट्रेट रहे बाबू दुर्गविजय सिंह के परिवार के सदस्य थे। समाजसेवा और धार्मिक गतिविधियों में स्व. अलक्क्षेन्द्र विक्रम सिंह की सक्रिय भूमिका रही। वे मऊ श्रीराम लीला मेला समिति के अध्यक्ष तथा मां शीतला धाम मंदिर समिति के संरक्षक के रूप में लंबे समय तक जुड़े रहे और सामाजिक व धार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.