सामाजिक कार्यकर्ता रोहिण सिंह मुंडा का निधन, क्षेत्र में शोक
रांची, मई 16 -- बुंडू, संवाददाता। प्रखंड के एदेलहातु गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रोहिण सिंह मुंडा (75) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे कांग्रेस, समता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा में विभिन्न पदों पर रह चुके थे तथा झारखंड आंदोलनकारी भी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों व कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.