बोकारो, अप्रैल 10 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के पुरनापानी गांव में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता बबली साव ने 63 के वी ए क्षमता के नए विधुत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। विधुत ट्रांसफार्मर के उद्दघाटन के पश्चात गांव में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांव का विधुत ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब था, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस मौके पर सुरेश टुडू, मिथलेश महतो, टेकलाल बेदिया, अर्जुन मांझी, झुण्डु केवट समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...