सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र बौड़ाई का निधन
काशीपुर, जून 4 -- काशीपुर। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र बौड़ाई का गुरुवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 59 वर्षीय स्व बौड़ाई सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े रहे थे। खासकर पर्वतीय समाज में उनकी काफी सक्रिय भूमिका रहती थी। उनकी पुत्री कुसुम लता बौड़ाई भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर तमाम सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं।स्व बौड़ाई के निधन पर यहां तमाम सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनकी पुत्री कुसुम लता ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके काशीपुर स्थित निवास पर लाया जा रहा है। पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.