औरंगाबाद, अप्रैल 15 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के उत्तरी उमगा पंचायत अंतर्गत अंजनवां गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमीन जगदीश यादव का मंगलवार की रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर मिलते ही अंजनवां स्थित उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगदीश यादव सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और अमानत का कार्य भी करते थे, साथ ही गरीब मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्षरत रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक और मातम का माहौल है। उनकी पत्नी फुलमतिया देवी ने बताया कि उनके परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में उनके भाई जगदीप यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, लालदेव यादव, राजेंद्र ठाकुर, मंजय, आलोक यादव, प्रवीण यादव शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.