मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- पुरकाजी। सामाजिक कार्यकर्ता व नगर पंचायत के पूर्व सभासद इनाम फरीदी की धर्मपत्नी का देहांत हो गया है जिनको ईशा नमाज के बाद पुरकाजी के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी, आजाद फरीदी, शाह आलम गौड, डॉक्टर भोपाल सिंह, बसपा जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश, इकरार फरीदी, जीशान मलिक ,उवैस गौड, सहित भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खिराज ए अकीदत पेश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...