सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- बाजपट्टी। वरीय सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता बनगांव गोट निवासी प्रो. सुनील कुमार सुमन का बुधवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वें 67 वर्ष के थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौर गई है। पूर्व विधायक मुकेश कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख अफजल आलम, उपप्रमुख सुधीर कुंवर, शिवहर नगर परिषद के सभापति राजनन्दन सिंह, शिक्षक नेता शशि रंजन सुमन, जिला पार्षद प्रवीण कुमार गुडडू सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पुत्र नीरज सुमन ने बताया कि अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव में की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.