सामाजिक कार्यकर्ता आशा मिश्रा को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लखनऊ, मई 15 -- महिला आंदोलन की वरिष्ठ नेता और जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय आशा मिश्रा की स्मृति में शुक्रवार शाम आशियाना स्थित गौतम बुद्ध शांति उपवन पार्क-दो में 'सुमिरन आशा' श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा नेता धर्मपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा और मल्लावां विधायक आशीष सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.