पटना, अप्रैल 28 -- पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार आशीष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर प्राथमिकी दर्ज कराना प्रशासनिक अकर्मण्यता से प्रेरित है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने बताया कि पटना के बाईपास थाना क्षेत्र की दस वर्षीय बच्ची रोशनी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के पटना साहिब के पूर्व प्रत्याशी शशांत शेखर सहित 17 लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जो कि सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मामले में किरकिरी होता देख दोषियों को गिरफ्तार और चिन्हित करने की जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं पर ही गैर जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी। यह भी पढ़ें- कटरिया में किशोरी के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल, सौं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.