सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में पेसा और एसआईआर पर विमर्श
आदित्यपुर, मई 31 -- चांडिल, संवाददाता। चौका पंचायत भवन में सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पेसा एवं एसआईआर पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में झारखंड जनाधिकार महासभा एवं जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी से जुड़े कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर वक्ताओं ने पेसा नियमावली की कमियां को चिन्हित किया। वक्ताओं ने कहा कि नियमावली की सकारात्मक प्रावधानों पर सतत संगठित प्रयास कर ग्राम सभा को सशक्त किया जा सकता है। अफसरशाही की मनमानी और भ्रष्टाचार पर एक हद तक रोक लगायी जा सकती है। एसआईआर पर संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में सचेत निगरानी रखनी होगी। आवश्यक दस्तावेजों का इंतजाम और उन्हें समय पर दर्ज कराने के लिए तत्पर रहना होगा। इस मौके पर टॉम कावला, सिराज दत्ता, दिनेश मुर्मू, अनिल मरांडी, मंथन, श्यामल मार्डी, डोमन बास्के, करमु मार्डी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.