गढ़वा, जुलाई 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में बुधवार को प्रस्तावित कॉफी संवाद में अनुमंडल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया है। संवाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स के साथ विभिन्न समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श और सुझावों का आदान-प्रदान किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि इस सप्ताह के कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और समाज में निस्वार्थ भाव से सक्रिय स्वैच्छिक लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि जमीनी स्तर की सामाजिक समस्याओं को बेहतर ढंग से समझा जा सके और उनके प्रभावी समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सके। एसडीएम ने कहा कि पिछले 6 माह से चल रहे इस संवाद कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.