नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, सीएम मौर्य। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संयुक्त परिवार, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों आदि पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री/ संगठन प्रभारी वीरेंद्र ने कहा कि हम अच्छे सनातनी हिंदू बने। परिवार में परिजनों से स्नेह, समर्पण,आध्यात्मिकता पर विमर्श करें। उन्होंने कहा कि पहले संयुक्त परिवार में सुख पूर्वक रहते हुए हमें लव जिहाद जैसी समस्या कम ही दिखाई देती थी। आज परिवारों के विघटन से वृद्धाश्रम की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशिक्षण वर्ग में राजेश दत्ता, मयूर कालरा, वीरेंद्र सिंह, प्रो़ विवेक कुमार, पवन अग्रवाल, किसलय, संदीप गोयल, डॉ़ नीरज कौशिक, डॉ़ निधि माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह, भोला ठाकु...