लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता।छोटा नागपुरिया तेली उत्थान समाज, जिला गुमला के पदाधिकारियों ने 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक तेली महाजतरा एवं अनाथ, असहाय तथा जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाले तेली महाजतरा, समाज की एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.