देवघर, जनवरी 28 -- मधुपुर क्षेत्र के सीमावर्ती पथलजोर पंचायत के जीतपुर में दो दिवसीय बिर जंगल मेला का आयोजन किया गया। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा जीतपुर का यह बिर जंगल मेला अपने आप में एक समृद्ध और प्रेरणादायक इतिहास समेटे हुए है। यह मेला उस संघर्ष की याद दिलाता है, जब यहां के आदिवासी एवं मूलवासी समाज ने अपने जंगल, जल और ज़मीन की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन किया था। उसी ऐतिहासिक संघर्ष की विरासत के रूप में यह जंगल मेला 42 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। यह मेला सामाजिक एकता का प्रतीक है। इलाके में सड़क का निर्माण चालू हो गया है। धावताड़ जोरिया, नवादा कर्णपुरा जोरिया में चेक डैम का निर्माण होगा। नवादा से कर्णपुरा सड़क कालीकरण किया जाएगा। देवघर जिला में 90 योजनाओं को स्वीकृति दिलाई गई है। जिसमें 60 चेकडैम और 30 तालाब हैं। मेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.