गढ़वा, मार्च 1 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना परिसर में होली और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने की। उक्त अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, बीडीसी, वार्ड सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.