गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम। नेशनल महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फर्रुखनगर के श्रीश्याम मंदिर परिसर में पूर्व नगर पार्षद नीरू शर्मा के तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ पार्षद देवेंद्र कौशिक ने फीता काटकर किया। इसमें करीब 220 महिला, पुरुषों व बच्चों की आंख, नाक, कान, दांत व स्त्री रोग एंव प्रसूति जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद निशुल्क दवाईया भी दी गई। इस मौके पर संस्कारम विश्वविद्यायाल की ओर से एक दर्जन से अधिक सामाजिक उत्थान में भागीदारी निभाने वाली महिलाओं, छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.