गोड्डा, मई 31 -- मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को प्रखंड अंतर्गत राम सुंदर राम उच्च विद्यालय बलबड्डा के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक कुर्मी कल्याण महासंघ के बैनर तले आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शिवकुमार मंडल ने की। इसमें कुर्मी समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं एकता को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और अपने-अपने विचार साझा किये। जिसमें एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

एकता और समाज का विकास कुर्मी समाज के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि आपसी एकजुटता समाज के प्रभुत्व को संबल प्रदान करेगा और तभी समाज का विकास संभव हो सकेगा। आपसी बिखराव की वजह से ही इस समाज का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। अपनी चट्टानी एकता का परिचय देकर ही...