धनबाद, मार्च 24 -- भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों का विचार इस दौर में भी प्रासंगिक हैं। सामाजिक-आर्थिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने की जरूरत है। पासवान सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के साझा शहादत दिवस पर सोमवार को भाकपा माले की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। पुराना बाजार स्थिति पार्टी में कार्यालय में यह गोष्ठी माले के राज्यव्यापी साम्राज्यवाद विरोध दिवस के तहत हुई। इसकी शुरुआत तीनों शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का संघर्ष केवल अंग्रेजी हुकूमत से आजादी तक सीमित नहीं था। वे एक ऐसे समाज की स्थापना करना चाहते थे, जिसमें शोषण, दमन और असमानता का अंत हो। इन क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.