देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करवाने को सड़क से सदन तक लड़ने का कार्य किया। उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा के डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर स्मृति दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने व्यक्त किया। कहा कि चंद्रजीत यादव ने संसद के अंदर खड़े होकर बेकारी के सवाल पर कहा था कि बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दो या बेरोजगारी भत्ता दो। वह पुलिस तंत्र के बेलगाम होने से रोकने के हिमायती थे। चंद्रजीत यादव को सामाजिक क्रांति आंदोलन की ज्वलंत मशाल बताते हुए चंद्रभूषण सिंह यादव ने उनके चित्र पर नमन किया। यह भी पढ़ें- समता मूलक समाज के पक्षधर थे चंद्रजीत इसमें मुरलीधर, व्यास यादव, दयानंद यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, बेलभद्र गों...