कोडरमा, अगस्त 12 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को एमडीएम एवं एसएसए समग्र शिक्षा अभियान का प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने की। जनसुनवाई के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में संचालित योजनाओं की स्थिति, विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। मौके पर प्रखंड शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, सामाजिक अंकेक्षण टीम के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हि...