सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से स्वतंत्र होने का संकल्प है स्वतंत्रता : वित्त मंत्री
पलामू, अगस्त 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। 80वां स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में पलामू प्रमंडल सह जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शनिवार की सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी। उनके साथ प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, डीआईजी कौशल कुमार, मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह आदि ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वित्त मंत्री ने झंडोत्तोलन के पूर्व पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया जबकि राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद उपस्थित आम नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वाधीनता सेनानिकों को नमन करते पलामूवासियों समेत देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- पलामू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.