रांची, अप्रैल 2 -- रांची। सामलौंग स्थित लूर्द की माता मरियम चर्च में पुण्य बृहस्पतिवार को प्रभु यीशु ख्रीस्त के अंतिम भोज और यूख्रीस्तीय स्थापना का स्मरण दिवस मनाया गया। पल्ली पुरोहित फादर मैक्सिमस टोप्पो ने धार्मिक विधियों को पूर्ण किया। इस दौरान उन्होंने बाइबल की परंपरा का अनुसरण करते हुए कलीसिया के 12 लोगों के पैर धोए। इस अवसर पर फादर बरनाबस, फादर इग्नेस तोपनो, फादर इजेकिलय सहित विद्या सदन के कापूचिन और मर्यानिष्ट फादर्स मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.