रांची, अगस्त 24 -- रांची, संवाददाता। लूर्द की माता मारिया गिरजाघर, सामलोंग पारिस में रविवार को संत मोनिका का पर्व मनाया गया। मिस्सा पूजा के मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर मैक्सिमस टोप्पो थे। उन्होंने उपदेश में संत मोनिका की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, संत मोनिका माताओं की संरक्षिका संत हैं। वह माताओं की आदर्श हैं। संत मोनिका ने अपने जीवन काल में निरंतर प्रार्थना द्वारा अपने पति और बेटे अगस्टीन का मन परिवर्तन कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे सामने कई चुनौतियां हैं, जिसके सामने हमारी आशा टूटने लगती है। ऐसे समय में हमें संत मोनिका के प्रेरणादायक जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उनके आदर्श पर चलकर हम अपने परिवार को बेहतर बना सकते हैं। मिस्सा पूजा के बाद पारिश के युवक-युवतियों और बच्चों ने माताओं के सम्मान में सांस्कृतिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.