सामपुर में आग से गृहस्थी का सामान जला, दो पशु झुलसे
औरैया, अप्रैल 22 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सामपुर में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से दो पशु भी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, सामपुर निवासी बबलू पुत्र मुंशीलाल परिवार के साथ खेतों में गेहूं की कटाई करने गए थे। इसी दौरान उनके छप्पर में अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं और लपटें उठती देख बबलू को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में रहने वाले रामनरेश पुत्र रूपलाल के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.