प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- कुंडा, संवाददाता। सऊदी अरब से अवकाश लेकर गांव घूमने आया युवक गुरुवार देर रात साथी संग बाइक से कहीं घूमने जा रहा था। हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर होने पर दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उनको इलाज के लिए सीएचसी भेजा। सीएचसी में डाक्टर ने सऊदी से आए युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी का इलाज चल रहा है। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।कुंडा कोतवाली के पूरे शाह करम अली गांव निवासी मो. शमीम अंसारी का 34 वर्षीय बेटा मो. वसीम अंसारी परिवार के जीवकोपार्जन को सऊदी अरब में रहता था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में चार घायल, एक गंभीर रेफर चार महीने पहले वह अवकाश पर गांव घूमने आया। 23 अप्रैल की देर रात वह अप...