सामने से आ रहे वाहन के चौंध से बचाएगा 'क्लेरिवाइजर'
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- -सामने की रोशनी के हिसाब से अपने होगा एडजस्ट आशीष गुप्ता
चकाचौंध कम करने वाला स्मार्ट उपकरण नई दिल्ली। दिन में सूरज और रात में सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से चालकों की आंखें चौधियाने पर दृश्यता कम होने से दुर्घटना का खतरा रहता है। इस बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने 'क्लेरिवाइजर' नामक स्मार्ट उपकरण विकसित किया है। इसे कार, जीप, बस की विंडशील्ड के सामने लगे सामान्य सन वाइजर की जगह लगाया जा सकता है। यह सामने से आने वाली तेज रोशनी की चकाचौंध को कम कर चालक के विजन को साफ करता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम कम किया जा सकता है। जल्द यह उपकरण लोगों को बाजार में मिलने लेगा। इसे बाजार में लाने के लिए सीआरआरआई ने तकनीक का लाइसेंस निजी क्षेत्र की दो कंपनियों को दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.