सामने से आ रही बाईक को बचाने में ट्रेलर में घुसी बाइक, एक की मौत
संतकबीरनगर, जुलाई 24 -- साथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के सांथा-नंदौर मार्ग पर झुड़िया स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार सांथा से नंदौर की तरफ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल रहे
दुर्घटना का विवरण लोहरौली मिश्र निवासी मनीष यादव (28) पुत्र झीनक यादव गुरुवार की दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से सांथा से नंदौर की ओर जा रहा था। वह झुड़िया स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे था। अचानक सामने से एक दूसरी बाइक आ गई। उसे बचाने की चक्कर में मनीष की बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष सड़क पर गिर गया। उसका सिर पहिए के नीचे आ गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.