अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित कयामपुर मोड के पास सोमवार को सामने से आई स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। चालक व उसका साथी खुद ही कार से निकलकर बाहर आ गए। बाद में क्रेन मशीन से कार को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार पेशे से फोटो ग्राफर चुन्नू कार चला रहा था। पास में उसका साथी बैठा था। दोनों एटा चुंगी से कार को लेकर क्वार्सी की ओर जा रहे थे। कयामपुर मोड के पास पहंुचते ही सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। यह भी पढ़ें- देवरिया में पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार कार नाले में जा गिरी। यह देख राहगीरों ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ ही देर में चुन्नू और उसका साथी कार से निकलकर ...