सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सामटोली रोड की जर्जर स्थिति को लेकर विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने पहल की है। विधायक के आग्रह के बाद डीसी कंचन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी। गुरुवार को सामटोली रोड पर मरम्मत कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय लोगों में संतोष और राहत का माहौल देखा गया। बताया गया कि संत जेवियर कॉलेज के ट्रेजरर फा. ब्रूनो टोप्पो सहित कई पुरोहितों ने विधायक भूषण बाड़ा से मुलाकात कर सामटोली रोड की खराब स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। सड़क की दुर्दशा के कारण छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। समस्या की गंभीरता को समझते हुए विधायक ने पुरोहितों की मौजूदगी में ही डीसी कंचन सिंह से दूरभाष पर बात कर शीघ्र मरम्मत ...