उन्नाव, मार्च 13 -- उन्नाव। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न मदों में धनावंटन के बाद क्रय की जाने वाली सामग्री के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी स्तर से किसी फर्म को अधिकृत नहीं किया गया है। बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि सभी शिक्षक खाते में भेजे गए रुपए को शासनादेश के तहत खर्च करने के लिए स्वतंत्र है। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब आदि के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद वह अपने स्तर से शासनादेश को ध्यान में रखकर कर सकते है। गुणवत्तापूर्ण सामग्री कय करें, जिनका सत्यापन जिला स्तरीय समिति से कराया जायेगा। गुणवत्ताविहीन सामग्री पाये जाने पर संबधित को जिम्मेदार मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...